फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryanvi cultural splendor spread on the ramp in Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया में रैंप पर बिखेरी हरियाणवी सांस्कृतिक छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi cultural splendor spread on the ramp in Australia
कुरुक्षेत्र। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्टे्रलिया द्वारा रोज़हिल गार्डन्स रेसकोर्स सिडनी में 16 नवंबर को भव्य बहु-सांस्कृतिक सांझ का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणवी लोक नृत्य, रागनी एवं हरियाणवी फैशन शो ने सिडनी में हरियाणवी संस्कृति के विविध स्वरूप प्रस्तुत किए। इस सांस्कृतिक संध्या में एक हजार से अधिक हरियाणवी एनआरआई लोगों ने भाग लिया। विरासत के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया एवं एएचए के अध्यक्ष सेवा सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस भव्य आयोजन में ऑस्ट्रेलिया के बहु-सांस्कृतिकता, लघु व्यवसाय, भूमि और संपत्ति और खेल मंत्री स्टीफन कैंपर, डिप्टी विपक्षी सचेतक सेनेटर मारिया कोवाचेविच, मार्टिन ज़ैटर, लॉर्ड मेयर, पेरामैट्टा व प्रसिद्ध काउंसलर्स रीना जेठी, समीर पांडे, श्रीनी पिल्लामारी, मोनिंदर सिंह, और बारबरा वाड गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन




डॉ. पूनिया ने बताया कि इस शाम का मुख्य आकर्षण हरियाणवी लोक कलाकार पद्मश्री महाबीर गुड्डू ने अपनी प्रस्तुति बम लहरी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर हरियाणा विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी सभी के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया में जन्मे बच्चों ने भी हरियाणवी लोक नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति को दर्शाते हुए मंच पर धमाल मचाया। इन छोटे बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस आयोजन में हरियाणवी समुदाय की एकता और बहु-संस्कृति का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन


इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों से सामुदायिक सदस्यों ने भाग लिया। एक बस मेलबर्न से आई, जबकि अन्य सदस्य पर्थ और एडीलेड जैसे शहरों से फ्लाइट्स लेकर आए। इन मेहमानों की मेजबानी सिडनी में बसे हरियाणवी परिवारों ने की, जिससे सामुदायिक एकता और गर्मजोशी का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन












तेजस ने ड्रैगन बोट में जीता कांस्य पदक

फोटो 41



सिटी स्पोर्ट्स : कुवि के तेजस ने अंतरराष्ट्रीय खेल ड्रैगन बोट में हासिल किया कांस्य पदक

तेजस की उपलब्धि को लेकर विवि परिसर में खुशी की लहर, कुलपति ने दी बधाई



संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के छात्र ने तेजस यादव ने इंटरनेशनल कनोई फेडरेशन के ड्रैगन बोट खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर कुवि का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाया है। तेजस की इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ने एक बार फिर से अपने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय कनोई फेडरेशन द्वारा आयोजित विश्व प्रतियोगिता में भारत की झोली में एक और कांस्य पदक डाला है।



कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ी व संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कुवि के विद्यार्थी देश-विदेश में विवि का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा, शोध और खेल में लगातार उपलब्धियां आना कड़ी मेहनत और लग्न का परिणाम है।

संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता फिलीपींस देश द्वारा नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे भारतवर्ष से चुनिंदा खिलाड़ी का चयन हुआ था। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के छात्र तेजस यादव ने भी भाग लिया था और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ड्रैगन बोट खेल में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त किया।




विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर संस्थान निदेशक प्रो. सुशीला चौहान और अन्य शिक्षकों ने तेजस का स्वागत किया और दूसरे विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यार्थियों को प्रत्येक विधा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा एक खेल जीवन में जरूर खेलना चाहिए। इस मौके पर खेल कमेटी की कनवीनर डॉ़ कृष्णा अग्रवाल, उप-निदेशक डॉ़ रमेश सिरोही सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed