फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will waive the fees of Gursikh students.

Kurukshetra News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करेगी गुरसिख विद्यार्थियों की फीस माफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will waive the fees of Gursikh students.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले गुरसिख अभिभावकों के अमृतधारी विद्यार्थियों की फीस पूरी तरह से माफ होगी। इसके साथ ही शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए भी अहम कदम उठाए जाएंगे। यह निर्णय कमेटी द्वारा प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अगुवाई में गुरुद्वारा नाडा साहिब में हुई बैठक में लिए गए हैं। कमेटी के प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना ने यहां मुख्यालय से बयान जारी कर बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से कुछ प्रस्तावों पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

इसी अनुसार ही फीस माफ करने के अलावा विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रेरित करके उन्हें अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा कमेटी प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी करेगी। स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक प्रचार भी किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गौरवमयी सिख इतिहास की जानकारी देने के अलावा उन्हें गुरबाणी से जोड़ा जा सके। इतना ही नहीं, शिक्षण संस्थानों में सिख मार्शल आर्ट (गतका) को प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए गतका सिखलाई कैंप लगाकर उन्हें सिख मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा और बाद में मुकाबले भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अजराना ने बताया कि हरियाणा कमेटी मातृभाषा पंजाबी का प्रचार प्रसार करने के लिए गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की कक्षाएं लगाएगी। इन कक्षाओं में बच्चों को गुरमुखी का ज्ञान दिया जाएगा। इसके साथ बच्चों को गुरबाणी से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करते हुए उन्हें गुरु एवं सिख इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, धर्म प्रचार विंग के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक, कार्यकारिणी समिति मैंबर सुदर्शन सिंह गावडी, बलदेव सिंह खालसा, तजिंदरपाल सिंह नारनौल, टीपी सिंह अंबाला व पूर्व महासाचिव गुरविंदर सिंह धमीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed