फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana is the first state to buy 14 crops on MSP

Kurukshetra News: एमएसपी पर 14 फसल खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य

Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana is the first state to buy 14 crops on MSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत 12 लाख किसानों के खातों में पिछले आठ सीजन में सीधे 88 हजार करोड़ रुपए की राशि जमा करवाए हैं। वहीं एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। यह दावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने किया।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि योजना के तहत हरियाणा में 19 लाख 95 हजार किसानों के खातों में 4970 करोड़ रुपए की राशि जमा करवाई जा चुकी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 29 लाख 45 हजार किसानों को 7670 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

सरकार की मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत एक लाख 74 हजार 464 एकड़ क्षेत्र में धान की जगह वैकल्पिक फसल उगाई, सात हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से 133 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई है। इस सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने किसानों के हित को जहन में रखते हुए शाहबाद शुगर मिल में 99 करोड़ रुपए की राशि से इथनॉल प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट से किसानों को फायदा मिलना शुरु हो गया है। सरकार ने 19 करोड़ 60 लाख की लागत से लाडवा में इंडोर-इजरायल प्रोजेक्ट के तहत सब-ट्रॉपिकल फल केंद्र की स्थापना की है।

इस फल केंद्र से किसानों को अच्छी किस्म की पौध मिल रही है और नई-नई किस्में भी तैयार की जा रही है। इस फल केंद्र से हर वर्ष लाखों की संख्या में पौध किसानों को किफायती दामों पर दी जा रही है। इसके अलावा रामनगर में देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र भी स्थापित किया है। इस सरकार ने बाबैन व शाहाबाद अनाज मंडी में दो करोड़ की लागत से किसान विश्राम गृह बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed