फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana International Film Festival from 25th at KU

Kurukshetra News: कुवि में हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 25 से

Mon, 23 Mar 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Mar 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana International Film Festival from 25th at KU
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 28 मार्च तक चार दिवसीय हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव में 38 देशों की 26 भाषाओं में बनी करीब 80 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये जानकारी युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने दी।
विज्ञापन

फेस्टिवल संयोजक धर्मेन्द्र डांगी ने बताया कि 25 मार्च को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें अनूप जलोटा, केतन मेहता, जिम्मी शेरगिल, दिव्या दत्ता, यशपाल शर्मा, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, कुमुद मिश्रा, मुकेश तिवारी और राइमा सेन प्रमुख हैं। इन हस्तियों की उपस्थिति प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। 28 मार्च को समापन समारोह के साथ फेस्टिवल का समापन होगा, जिसमें उत्कृष्ट फिल्मों, निर्देशकों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन, वेब सीरीज और मोबाइल फिल्मों सहित विभिन्न श्रेणियों की प्रस्तुतियां होंगी। हरियाणवी और क्षेत्रीय सिनेमा को विशेष महत्व दिया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

बॉक्स

अभिनेता धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

फेस्टिवल के तीसरे दिन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान उनकी चर्चित फिल्में शोले और सत्यकाम प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही उनके अभिनय योगदान को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed