फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana hockey team reaches quarter finals

Kurukshetra News: हरियाणा की हॉकी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Haryana hockey team reaches quarter finals
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की हॉकी टीम ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम में कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिसमें विश्वजीत, संजय, आर्यन, संजय शामिल हैं। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम को 3-0 से हराया है। हरियाणा की तरफ से संजय ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए हैं।
विज्ञापन


टीम अब क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ मुकाबला खेलेगी। बिहार में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें हर ग्रुप में तीन-तीन टीमें शामिल हैं। हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं इन खिलाड़ियों के कोच सोहन ने बताया कि सभी खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सुबह और शाम कड़ी मेहनत करते हैं। वे रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं और जमकर अभ्यास करते हैं। कोच ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि टीम प्रतियोगिता में कोई न कोई पदक जरूर जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed