{"_id":"64ae3a11a3686285bf0258d6","slug":"haryana-heavy-rains-in-kurukshetra-fear-of-breaking-banks-of-markanda-river-water-entered-dozens-of-colonie-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में जोरदार बारिश, मारकंडा नदी के तट टूटने की आशंका जताई, दर्जनों कॉलोनियों में पानी घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में जोरदार बारिश, मारकंडा नदी के तट टूटने की आशंका जताई, दर्जनों कॉलोनियों में पानी घुसा
Wed, 12 Jul 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:26 PM IST
सार
हरियाणा में मानसून के चलते मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कुरुक्षेत्र सहित कैथल और पानीपत में भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं, पानीपत में यमुना उफान पर है तो मारकंडा नदी में जल स्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस क्रम में कुरुक्षेत्र में आज अल सुबह फिर जोरदार बारिश शुरू हुई। जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश जारी रहने की आशंका में जिला प्रशासन ने स्कूलों की आज भी छुट्टी घोषित की है। वहीं, जिला का वाया पिहोवा पंजाब से संपर्क अभी भी कटा हुआ है।
विज्ञापन
मारकंडा नदी के तट टूटने की आशंका जताई
शाहबाद में मारकंडा का जलस्तर बढ़ने देर रात तक तट टूटने की आशंका जताई जाने लगी थी। जिसके चलते प्रशासन बार-बार आसपास के लोगों को अलर्ट कर रहा है। वहीं, शाहबाद के सेक्टर और दर्जनों कालोनियों में अभी भी 4 से 5 फुट तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन