{"_id":"6783313cd01b26ca420e4675","slug":"haryana-education-minister-will-inaugurate-the-campaign-of-suggestions-for-nep-2020-today-in-kuvi-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-129834-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि में आज हरियाणा के शिक्षामंत्री करेंगे एनईपी-2020 के सुझाव के अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि में आज हरियाणा के शिक्षामंत्री करेंगे एनईपी-2020 के सुझाव के अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सुझाव अभियान का शुभारंभ कर इस अभियान को गति प्रदान करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिक्षा क्षेत्र से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी वर्गों से विस्तृत चर्चा एवं व्यापक सुझाव भी लिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर के महाविद्यालयों एवं स्कूलों के दो हजार से अधिक प्राचार्य एवं प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया है। इसका लक्ष्य 2030 तक एनईपी को पूरे देश में लागू करना है। ऐसे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने देश में सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर व अपने संबंधित कॉलेजों में एनईपी-2020 को सभी प्रावधानों के साथ लागू किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति हर संस्थान, यूनिवर्सिटी, शिक्षक, विद्यार्थी को सृजनात्मकता, नवाचार को प्रदर्शित करने का सुअवसर प्रदान करती है।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अधिकारी एवं कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी के साथ शिक्षा मंत्री कुवि परिसर में पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।