{"_id":"5f25ae5b8ebc3e9fdb5a7fbc","slug":"haryana-college-open-on-4-august-kurukshetra-news-knl39392097","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्राचार्यों को भेजे पत्र, 4 अगस्त से खुलेंगे कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्राचार्यों को भेजे पत्र, 4 अगस्त से खुलेंगे कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने 4 अगस्त से प्रदेशभर में सभी कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। निर्देश दिए गए हैं कि कॉलेज में शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों को आना होगा। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार कक्षाएं शुरू करने या नहीं करने के बारे में फैसला किया जाएगा।
मालूम हो कि प्रदेशभर में कोरोनाकाल के दौरान से ही स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए थे। जारी आदेशों के अनुसार प्राचार्य को कॉलेज में स्वच्छता और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। आगामी आदेशों तक कॉलेजों में विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं होगा।
केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय का कहना है कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर 4 अगस्त से प्रदेश में सभी कॉलेज खुलने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कालेजों में फिलहाल टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आएगा, लेकिन यह आदेश कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश मिलेंगे, उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।