फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurvansh Arora expressed his gratitude to MP Jindal for winning a silver medal in Vietnam.

Kurukshetra News: वियतनाम में रजत पदक जीतने पर गुरवंश अरोड़ा ने सांसद जिंदल का आभार जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gurvansh Arora expressed his gratitude to MP Jindal for winning a silver medal in Vietnam.
कुरुक्षेत्र।रजत पदक विजेता गुरवंश को सम्मानित करते हुए जिंदल हाउस के प्रतिनिधि।स्वयं
शाहाबाद। वियतनाम में आयोजित मेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अंडर-24 एशियाई चैंपियनशिप में गुरवंश सिंह अरोड़ा ने रजत पदक जीता है। युवा खिलाड़ी गुरवंश ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सांसद नवीन जिंदल द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने गुरवंश को जिंदल का संदेश और तिरंगा भेंट किया। सांसद ने शुभकामना संदेश में कहा कि खेलों में आगे बढ़ते युवा विकसित भारत की सच्ची पहचान हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराने से पूरे देश का गौरव बढ़ता है। गुरवंश ने बताया कि सांसद जिंदल के मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता ने उनका मनोबल बढ़ाया। उन्हें यह सहायता समय पर मिली। इससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

सांसद ने वियतनाम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुरवंश को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इससे पहले फरवरी माह में गोवा तथा हंगरी में प्रतियोगिताओं के लिए भी उन्हें दो लाख रुपये दिए गए थे। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरवंश ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed