{"_id":"6b0b38fb9fcf3375530ef096","slug":"government-schools-in-pehowa-and-shahabad-will-remain-open-today-for-grant-related-work-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164719-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ग्रांट के काम के लिए आज भी खुलेंगे पिहोवा और शाहाबाद के सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ग्रांट के काम के लिए आज भी खुलेंगे पिहोवा और शाहाबाद के सरकारी स्कूल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा और शाहाबाद ब्लॉक के कई सरकारी स्कूल रविवार को खुलेंगे। हालांकि, इस दौरान विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी और स्कूलों में अधिकारी व संबंधित कर्मचारी बैठकर काम पूरा करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी ग्रांट के तहत होने वाले कार्यों और खर्च की प्रक्रिया धीमी मिलने पर विभाग ने यह निर्णय लिया है।
शनिवार को सभी सीआरसी प्रमुखों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। इसमें स्कूलों को जारी ग्रांट के तहत कराए जाने वाले कार्यों और खर्च की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पिहोवा और शाहाबाद ब्लॉक में कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत कम मिली। इस पर उच्चाधिकारियों ने असंतोष जताते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद दोनों ब्लॉक के सभी सीआरसी के अंतर्गत आने वाले संबंधित स्कूलों को रविवार को खोलने के आदेश दिए गए। रविवार को सीआरसी प्रमुख और संबंधित कर्मचारी स्कूलों में बैठकर ग्रांट से जुड़े लंबित कार्य पूरे करेंगे। साथ ही ग्रांट के तहत हुए खर्च का रिकॉर्ड और जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
डीपीसी कृष्ण कुमार ने बताया कि सीआरसी प्रमुखों की बैठक में उच्चाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। जिन सीआरसी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में ग्रांट के अनुसार काम पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें रविवार को कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को विद्यार्थियों की छुट्टी पहले की तरह ही रहेगी। स्कूलों में केवल अधिकारी और संबंधित कर्मचारी काम करेंगे।