फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government Model Sanskriti School Ismailabad became the overall champion

Kurukshetra News: गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल इस्माईलाबाद बना ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Government Model Sanskriti School Ismailabad became the overall champion
इस्माईलाबाद। सरकारी स्कूल में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते  स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर शहर व स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के बच्चों ने लघु नाटिका, भाषण और डिबेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भीमसेन ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला और हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि लघु नाटिका में द्वादश कक्षा से माही, प्रिंसी, तमन्ना और एकादश कक्षा से कृति और 10वीं कक्षा से दीपांशु, कमल, अभिषेक और समनीत ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार विषय पर आधारित लघु नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में द्वादश कक्षा की काजल ने प्रथम स्थान पाया और डिबेट में एकादश कक्षा की गुंजन और मानसी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय लीगल लिटरेसी क्लब के इंचार्ज और हिंदी प्राध्यापक डॉ. बलवान सिंह और मैडम सुदेश कुमारी को दिया। इस प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभागिता की और तीनों विधाओं में विद्यालय के बच्चों ने कुल 23,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के उप-प्राचार्य और मीडिया प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में पूर्व में भी विद्यालय के बच्चे राज्य स्तर पर लघु नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed