{"_id":"66ad861ef20543c22b042f07","slug":"government-model-culture-senior-secondary-school-stood-first-in-rangoli-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-122040-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से सातवीं अंतरराज्यीय म्यूजिक एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के केशव सदन में किया गया। समारोह में समूह गान, सामूहिक नृत्य व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सातवीं से 12वीं कक्षा के 28 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि गुलजारी लाल नंदा स्मारक की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता और विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा व प्राचार्य डा. सचिंद्र कुमार रहे।
केंद्र इंचार्ज अनु ललित ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहले, पूजा मॉर्डन पब्लिक स्कूल और गीता निकेतन आवासीय विद्यालय दूसरे तथा बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल और सीडी पब्लिक स्कूल पिहोवा तीसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य प्रतियोगिता में एसकेएस गुरुकुल किरमच ने पहला स्थान हासिल किया और बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल दूसरे और मनीष पपनेजा स्कूल इस्माईलाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं समूह गायन प्रतियोगिता में गुरुकुल पहले, मनीष पपनेजा स्कूल इस्माईलाबाद दूसरे और महंत प्रभातपुरी गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डाॅ. मनीश कुकरेजा ने बांसुरी की धुन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि शुचिस्मिता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। संगीत अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा माध्यम है। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। यदि बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो बड़े होकर वे अवश्य ही कामयाब होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता ग्रैंड फिनाले में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र फरीदाबाद के प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी 16 अगस्त को वसुंधरा फरीदाबाद में होने वाले ग्रेंड फिनाले में भाग लेंगे। इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 2100 रुपये की नकद राशि, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में प्राचार्य दीपेंद्र कांत, सुरेश शर्मा, हीना राय, मेघा दीक्षित व शिल्पा जैन शामिल रहे।