फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government doctors came out against the direct recruitment of SMO

एसएमओ की सीधी भर्ती करने के विरोध में उतरे सरकारी चिकित्सक, काले बिल्ले बांध जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Government doctors came out against the direct recruitment of SMO
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की सीधी भर्ती करने के विरोध में सरकारी चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के सरकारी चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। चिकित्सक मांग कर रहे हैं कि वरिष्ठ चिकित्सकों को ही एसएमओ के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यही नहीं, अन्य कुछ मांगों के समर्थन में भी चिकित्सक शुक्रवार को जिला अस्पताल में गेट मीटिंग करेंगे और सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल रखने का ऐलान भी किया है। रोष जताते हुए चिकित्सकों ने कहा कि वे सरकार से एसएमओ की सीधी भर्ती करने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने विशेषज्ञों का कैडर बनाने, पीजी पॉलिसी और केंद्र के समान एसीपी देने की मांग की है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. ललित कलसन ने बताया कि सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती कर रही है, जिसका सरकारी चिकित्सक विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में भी सरकार ने सीधी भर्ती करने का प्रयास किया था, लेकिन चिकित्सकों के विरोध के चलते सरकार ने इस फैसले को वापस लेना पड़ा, लेकिन अब फिर सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती करने जा रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मांग है कि वरिष्ठ डॉक्टरों को ही एसएमओ बनाया जाए। एसोसिएशन सरकार से विशेषज्ञों का कैडर बनाने, पीजी पॉलिसी और केंद्र के समान एसीपी देने की मांग लगातार करती रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में अब शुक्रवार को जिला अस्पताल में गेट मीटिंग की जाएगी। इस दौरान पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान डॉ. ललित कलसन, उप प्रधान डॉ. जगमहेंद्र मलिक, सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, सह सचिव डॉ. सुमित कौशिक,जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. विनोद तंवर, डॉ. शिशिर गुप्ता, डॉ. मन्नू सोनी, डॉ. अनिल व डॉ. विकास मोद्गिल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed