{"_id":"67585a6486dd8240db0ecab3","slug":"global-geeta-path-held-in-kurukshetra-1-5-crore-people-from-india-and-abroad-will-join-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में बनेगा नया रिकॉर्ड: धर्मनगरी में होगा वैश्विक गीता पाठ, देश-विदेश से जुड़ेंगे 1.5 करोड़ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में बनेगा नया रिकॉर्ड: धर्मनगरी में होगा वैश्विक गीता पाठ, देश-विदेश से जुड़ेंगे 1.5 करोड़ लोग
Tue, 10 Dec 2024 09:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:50 PM IST
सार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को नया रिकॉर्ड बनेगा। धर्मनगरी में वैश्विक गीता पाठ किया जा रहा है। खास बात यह है कि गीता पाठ में देश-विदेश से 1.5 करोड़ लोग जुड़ेंगे।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
गीता जयंत पर बुधवार को दुनिया भर में गीता के श्लोक गूंजेंगे। सुबह 11 बजे थीम पार्क में एक मिनट एक साथ गीता पाठ किया जाएगा। इसमें पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्थ और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया जाएगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ - साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग एक करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन मोड में जुड़ेंगे। जिसके साथ ही नया रिकॉर्ड भी बनेगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का यह वैश्विक गीता पाठ समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, तंजानिया की मंत्री पिंडी हजारा चत्रा मुख्य तौर पर इस दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि वैश्विक गीता पाठ में कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में विभिन्न स्कूलों के 18 हजार विद्यार्थी भी मौके पर जुड़ेंगे। इसके लिए प्रशासन और जीओ गीता संस्थान की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वैश्विक गीता पाठ के जरिये पूरे विश्व के नागरिकों से आह्वान किया जाएगा कि एक मिनट एक साथ गीता पाठ के साथ जुड़े ताकि पूरे विश्व में शांति और सौहार्द की भावना और सद्भावना बन सके।
विज्ञापन
दोपहर को तीर्थ सम्मेलन तो शाम को दीपोत्सव
थीम पार्क में सुबह 10.30 बजे वैश्विक गीता पाठ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में करीब 2 बजे 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, करीब 3 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में विदेश निगम विभाग हरियाणा की तरफ से कार्यक्रम होगा। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे सनहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम, 5.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में दीपदान और महाआरती कार्यक्रम, 6.30 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रसिद्ध कलाकार मीनाक्षी शेषाद्री द्वारा कृष्ण लीला डांस ड्रामा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें।