फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Giving lift was costly, the scoundrel absconded after snatching one lakh rupees from the bike driver.

Kurukshetra News: लिफ्ट देना पड़ा भारी, बाइक चालक से एक लाख रुपये छीनकर बदमाश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Giving lift was costly, the scoundrel absconded after snatching one lakh rupees from the bike driver.
पिहोवा। लिफ्ट के बहाने बदमाश एक बाइक चालक की जेब से एक लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। गत दिवस भी बाइक पर आए दो बदमाश सब्जी मंडी आढ़ती से एक लाख रुपये छीनकर भाग गए थे। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में इकबाल सिंह निवासी बाखली ने बताया कि गत सप्ताह 11 नवंबर शाम करीब पांच बजे बाइक पर अपने घर आ रहा था। गुहला-चीका रोड पर ड्रेन पुल के नजदीक खड़े दो लोगों ने उसे इशारा कर लिफ्ट मांगी। उसने उन दोनों को अपने साथ ले जाने से इनकार दिया, मगर उनमें से एक व्यक्ति जबरदस्ती उसकी बाइक पर बैठ गया। उसने उसे नीचे उतार दिया और वहां से चल पड़ा। कुछ देर बाद प्लॉट नंबर-चार के पास वही लोग उसके पास आए और जेब से एक लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed