फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gita jayanti train, mathura, kurukshetra, innogeration, 9 december, kurukshetra

गीता जयंती एक्सप्रेस के नौ दिसंबर से चलने की संभावना

Thu, 08 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Thu, 08 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मथुरा को जोड़ने वाली गीता जयंती ट्रेन के अब नौ दिसंबर से चलने की संभावना है। हालांकि अधिकारियों ने 6 दिसंबर को रद हुए कार्यक्रम के बाद अगले दिन बुधवार को ही शाम 4 बजे कुरुक्षेत्र-मथुरा ट्रेन के शुभारंभ करने की योजना बना ली थी, लेकिन सरकार के निर्देश पर बुधवार को रेलवे के लिए अवकाश घोषित करते ही तैयारियों पर फिर विराम लग गया। इस ट्रेन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नौ दिसंबर को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।  

विज्ञापन

           
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेल मंत्रालय और उच्चाधिकारियों के बीच मंत्रणा का दौर लगातार जारी है। रेलमंत्री से अनुमति मिलने के बाद रेलवे के उच्चाधिकारी इस नई ट्रेन की शुरुआत बहुत जल्द करने की तैयारी में हैं और कार्यक्रम के लिए 9 दिसंबर लगभग तय भी माना जा रहा है। हालांकि उक्त तिथि को शुभारंभ हो पाएगा या नहीं, यह 8 दिसंबर को ही उच्चाधिकारियों के अंतिम निर्णय के बाद ही पुख्ता होगा। बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु के 9 दिसंबर को आने की संभावना बेहद कम है, लेकिन फिलहाल जारी बातचीत के अनुसार सीएम मनोहर लाल के अलावा रेलवे जीएम एके पुठिया तथा डीआरएम अरुण अरोड़ा के कुरुक्षेत्र जंक्शन पर कार्यक्रम में शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के पहले दिन 6 दिसंबर को कुरुक्षेत्र-मथुरा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जानी थी, लेकिन आकस्मिक घटना के चलते रेलमंत्री सुरेश प्रभु कुरुक्षेत्र जंक्शन पर नहीं पहुंच सके और कार्यक्रम रद कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का होगा लाइव संबोधन             
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन परिसर में 9 दिसंबर को शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन होगा। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धर्मनगरी के लोगों को नई ट्रेन की शुभकामनाएं देते नजर आएंगे। यदि किसी कारणवश रेलमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके तो वे भी स्क्रीन पर ही अधिकारियों एवं यात्रियों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed