फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta will be installed in the assembly of Bali, Indonesia, will be presented in the festival

Kurukshetra News: इंडोनेशिया के बाली की एसेंबली में विराजित होगी गीता, महोत्सव में की जाएगी भेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Geeta will be installed in the assembly of Bali, Indonesia, will be presented in the festival
कुरुक्षेत्र। पूरी दुनिया को जीवन की राह दिखाने वाली पवित्र गीता अब इंडोनेशिया के बाली की एसेंबली में भी विराजित होगी। इससे संदेश लेते हुए वहां की सरकार अपने देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेगी। गीता की यह प्रति हरियाणा सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पहले ही दिन 12 सितंबर को भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

बाली में इस बार 12 से 15 सितंबर तक यह आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की टीम तैयारियां पूरी कर लौट आई है। केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीईओ पंकज सेतिया, चेयरमैन एमएम छाबड़ा व सदस्य सचिव विकास गुप्ता तैयारियों के चलते एक सप्ताह पहले इंडोनेशिया पहुंचे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार वहां अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ-साथ सद्भावना यात्रा, गीता पाठ व गीता आरती भी की जाएगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के बीच गीता पर अलग-अलग विषयों के अनुसार प्रतियोगिताएं होंगी, सामाजिक व अन्य संगठन गीता यज्ञ और अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


गरुड़ कल्चरल सेंटर में होगा गीता सेमिनार
तय कार्यक्रम के अनुसार बाली के गरुड़ कल्चरल सेंटर में गीता सेमिनार होगा और पेनिनसुला पार्क में गीता यात्रा भी आयोजित की जाएगी। बाली की एसेंबली में गीता भेंट किए जाने के लिए प्रदेश सरकार व केडीबी की ओर से अनुरोध पत्र सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन देशों की संसद में विराजित हो चुकी है गीता

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव वर्ष 2016 में पहली बार मॉरिशस में मनाया गया था। इसके बाद अब तक कनाडा, यूके, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी यह महोत्सव मनाया जा चुका है। इन देशों को महोत्सव के दौरान पवित्र गीता भेंट की जा चुकी है, जो वहां संसद और एसेंबली में विराजित की गई है।


भगवान बाली की धरती पर मनेगा महोत्सव : उपेंद्र

केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि इंडोनेशिया के बाली में ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम होने हैं, इनकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस आयोजन के लिए वहां की सरकार ने भरपूर उत्साह दिखाया है। इस आयोजन के जरिये आंतरिक शक्ति, नैतिक जीवन और सद्भाव पर केंद्रित गीता की शाश्वत शिक्षाओं को साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाली भगवान बाली की धरती है। धर्मनगरी का भी भगवान बाली से सीधा संबंध है और इंडोनेशिया के बाली प्रांत का नाम भी उन्हीं से रखा गया है। ऐसे में वहां पर आयोजन होना भी एक संयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed