फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Sthal Jyotisar will become the world's most magnificent and historical tourist destination: Nayab Saini

विश्व का सबसे भव्य और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बनेगा गीता स्थली ज्योतिसर : नायब सैनी

Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Geeta Sthal Jyotisar will become the world's most magnificent and historical tourist destination: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। गीता स्थली ज्योतिसर दुनिया का सबसे भव्य और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बनेगा। इसे विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर करीब 250 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इससे ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे। अगले दो माह में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया जाएगा। ये जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को ज्योतिसर तीर्थ पर पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के साथ अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दसावतार सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने उन्हें केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को ज्योतिसर अनुभव केंद्र के साथ अन्य कक्षों के छोटे-छोटे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए। इतिहास को जहन में रखते हुए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में विकास कार्यों को तेज गति से कराया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है। गीता उपदेश स्थली को विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला तारामंडल को पुन: पर्यटकों के लिए जल्द खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जयभगवान शर्मा, ओएसडी भारत भूषण भारती, प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, पर्यटन विभाग के निदेशक डाॅ. शालीन, उपायुक्त नेहा सिंह ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र के हर कक्ष की पीपीटी के जरिए बारीकी से जानकारी हासिल की। पीपीटी में ज्योतिसर अनुभव केंद्र के प्रोजेक्ट के तमाम भावी योजनाओं को दिखाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव का जिम्मा संभाल रहे उपेन्द्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, चेयरमैन माफी ढांड़ा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, विजय नरुला, डाॅ.ऋषिपाल मथाना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed