फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   geeta jayanti, geeta, kurukshetra geeta jayanti, preparation incomplit, kurukshetra

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां समय पर पूरी नहीं, पड़ी फटकार

Mon, 28 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 28 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां कड़े आदेशों के बावजूद समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। कई तैयारियों को लेकर विधायक द्वारा 27 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। अधिकारियों की मनमानी की पोल रविवार देर सांय उस समय खुली जब करीब एक सप्ताह पहले अल्टीमेटम खुद दे चुके विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को कई कार्यों का निरीक्षण किया। तैयारियों में देरी पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए विधायक ने कहा कि आगामी दो तीन दिन में पिपली से लेकर थर्ड गेट, रेलवे रोड, झांसा रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों, पेंट और सफाई के कार्यों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अधिकारियों को गीता जयंती तक रोजाना रिपोर्ट देनी होगी और रोजाना निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपली गीता द्वार पर पेवर ब्लाक लगाने के कार्य को चेक किया और यहां पर ऑटो स्टैंड पर पेवर ब्लॉक लगाने और दोनों तरफ सफाई करने के आदेश दिए। विधायक ने यूनिवर्सिटी दूसरे गेट के सामने पत्थर हटवाने, सफाई करने, मोहन नगर में पुल के दोनो तरफ ग्रिल लगाने, रिपेयर करने, पेंट करने, पिपली से थर्ड गेट तक यूनिवर्सिटी के सभी बोर्डों के दुरुस्त करने, हुडा के बोर्ड को ठीक व पेंट करने सहित अन्य कार्यों के लिए आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed