फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta is the true philosophy of human life: Puri

गीता मानव जीवन का वास्तविक दर्शन है : पुरी

Thu, 13 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Geeta is the true philosophy of human life: Puri
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संत भगवान श्री कृष्ण के प्रिय मार्गशीर्ष माह में निरंतर गीता पाठ कर रहे हैं। बुधवार को कुरुक्षेत्र से महंत विशाल दास ने महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों को 15 नवंबर से आयोजित हो रहे गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मार्गशीर्ष की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि गीता पाठ को सुनने का अवसर सौभाग्य से मिलता है। गीता मानव जीवन का वास्तविक दर्शन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों को गीता जयंती महोत्सव में अवश्य भाग लेकर लोगों को इसका महत्व बताना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ प.मोती राम, कमलकांत, जोगिंदर सिंह व विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महंत ने आगे गीता पाठ जारी रखते हुए कहा कि मार्गशीर्ष के महीने में आस्था रखने वाले लोग नियमित रूप से भगवद गीता का पाठ करते हैं। बहुत से लोग गीता पाठ का श्रवण करते हैं। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने मोक्ष के मार्ग के बारे में बताया है। मार्गशीर्ष में गीता पाठ से आंतरिक शांति और ज्ञान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed