फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gatepasses are being cut three-three places in the market due to problems in the portal, yet the crowd is not getting less

पोर्टल में दिक्क्त के चलते मंडी में तीन-तीन जगह कट रहे गेटपास, फिर भी भीड़ नहीं हो रही कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gatepasses are being cut three-three places in the market due to problems in the portal, yet the crowd is not getting less
गेट पास कटवाने के लिए लाइन में लगे किसान। - फोटो : Kurukshetra
नई अनाज मंडी थानेसर में धान की भारी आवक को देखते हुए तीन-तीन जगह गेट पास काटे जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी किसानों की कतारें टूटने का नाम नहीं ले रहीं। कई किसान तो ऐसे हैं, जो दो दिन से गेटपास कटवाने के लिए मंडी में चक्कर लगा रहे हैं। पोर्टल में दिक्कत आने के कारण मार्केट कमेटी द्वारा तीन-तीन जगह गेटपास काटे जा रहे हैं, जिसमें गेट नंबर एक और दो के अलावा कृषि कार्यालय में भी गेट पास जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में इस समय धान की आवक जोरों पर है, जिससे की गेटपास लेने के लिए एक-एक जगह पर किसानों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस अव्यवस्था के बीच किसानों को यहां गेटपास की पक्की पर्ची देने की बजाए छोटे से कागज के टुकड़े पर नंबर लिखकर दिया जा रहा है। इस कागज के टुकड़े को किसान जब आढ़ती या फिर खरीद एजेंसी को दिखते हैं तो वह कहते हैं कि पक्का गेटपास दिखाओ, ऐसे स्थिति में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सोमवार को मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की उपनिदेशिका अनीता खर्ब को भी जब किसानों ने यह पर्ची दिखाया तो उन्होंने भी कहा कि यह गेट पास नहीं हैं पहले असली गेटपास दिखाओ।
विज्ञापन

इस पर किसानों ने कहा कि हमें तो कमेटी द्वारा यही गेटपास जारी किए गए हैं। वहीं लाइनों में किसानों ने भी उपनिदेशिका से गेट पास की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। मंडी में निरीक्षण के दौरान उपनिदेशिका ने किसानों से बातचीत की तो एक किसान ने हाथ जोड़कर उनसे कहा कि मैडम में पिछले 25 दिनों से मंडी में अपनी फसल लेकर बैठा हूं, लेकिन अब तक उसकी फसल का एक भी दाना नहीं बिका है। अनिता खर्ब ने निरीक्षण के दौरान धान की ढेरियों का मोस्चर चेक करवाया वहीं एजेंसी अधिकारियों को भी निर्देश दिए की जो धान 17 मोर्स्च की है उसे खरीदने व उठान में देरी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलर्स बोले- आवक ज्यादा, दो दिन मंडी बंद कर दो, हम करेंगे उठान
हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैल सिंगला ने कहा कि मंडी में किसी द्वारा शिकायत की गई थी कि मिलर्स कम कीमत पर माल उठा रहे हैं। शिकायत पर जब सभी मिलर्स मंडी पहुंचे तो कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया। सिंगला ने कहा कि अब मिलर्स सिर्फ मोस्चर के आधार पर ही माल का उठान करेंगे। अगर मोस्चर 17 प्रतिशत है तो सरकारी रेट, 18 है तो एक किलो कट और 19 है तो दो किलो कट लगाया जाएगा। वहीं, ज्वैल सिंगला ने एसडीसी के समक्ष सुझाव भी रखा कि मंडी में इस समय बहुत धान आ चुका है, जिस कारण मंडी अट चुकी है। ऐसी स्थिति में यदि दो दिन मंडी को बंद रखा जाए तो मिलर्स सारे माल का उठान कर लेंगे, लेकिन एडीसी ने उनका यह सुझाव अस्वीकार कर दिया। सिंगला ने कहा कि ठेकेदार द्वारा ट्रक न देने के कारण मंडी अटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed