फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 8.95 lakh by giving fake visa to Europe

Kurukshetra News: यूरोप का फर्जी वीजा देकर 8.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 04 Jul 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 04 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.95 lakh by giving fake visa to Europe
कुरुक्षेत्र/पिपली। यूरोप का फर्जी वीजा देकर 8.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी पर भी आरोपियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। आरोपी प्रिंस उर्फ राजेश और सुखविंद्र ने युवक को शेंगेन वीजा देकर वर्क परमिट पर यूरोप भेजने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में अमरनाथ निवासी पिपली ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में आरोपी प्रिंस ने उसके बेटे अभय को आईलेट्स करके विदेश भेजने की बात कही थी। अगले महीने मई में आरोपी ने उसकी मुलाकात दूसरे आरोपी सुखविंद्र सिंह से कराई। आरोपियों ने अभय का पासपोर्ट, स्कूल प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और आठ फोटो लेकर करीब 10 लाख रुपये नकद लेकर जल्द ही वर्क परमिट पर शेंगेन वीजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर उसने 12 मई को आरोपी प्रिंस को 45 हजार रुपये गूगल-पे कर दिए। उसके बाद 11 सितंबर को साढ़े चार लाख रुपये आरोपियों को दिए, जिसके बाद आरोपी सुखविंद्र ने अभय के पासपोर्ट पर शेंगेन वीजा लगा हुआ दिखाया। वीजा देखर उसने 18 सितंबर को चार लाख रुपये और आरोपियों को थमा दिए। बाद में वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी पाया गया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उनको चेक दिए, मगर चेक बाउंस हो गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed