{"_id":"64a5c825431684cf2804b135","slug":"fraud-of-rs-33-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-505-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी
विज्ञापन
शाहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम की बैठक में बातचीत करते सरपंच सुखदीप मोहड़ी।
शाहाबाद। विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुरजीत कुमार, माया रानी, मुलखराज निवासी थानेसर व रोशन निवासी झरौलीखुर्द के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पट्टी शहजादपुर निवासी सुखजिंद्र सिंह ने कहा कि रोशन उनका रिश्तेदार है। आरोपी रोशन लाल ने कहा कि उनका रिश्ते में साला भारतीय दूतावास में सुरजीत कुमार आफिसर है और सुरजीत कुमार उसकी पत्नी माया रानी व मुलखराज विदेश भेजने का काम करते हैं तथा आपको यूएसए में वर्क परमिट दिलवा देंगे। आरोपी ने सुरजीत कुमार से बात करवाई और घर आने के लिए कहा। वह उनके घर थानेसर पहुंचा जहां पर सुरजीत कुमार, माया देवी व मुलखराज मिले।
शिकायत में कहा गया कि सुरजीत कुमार व माया देवी ने कहा कि वह दूतावास से विदेश में टूर लेकर जाते हैं और आपको यूएसए में तीन साल का वीजा व वर्क परमिट दिलवा देंगे तथा 45 लाख रुपये प्रति व्यक्ति लगेंगे। शिकायतकर्ता ने अपना व्यापार शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये लोन पर लिए थे जो कि उसने अपनी एक गाड़ी साढ़े चार लाख रुपये में बेची, ट्रैक्टर पर दो लाख रुपये का लोन करवाया तथा अपनी कृषि भूमि पर साढे़ 12 लाख रुपये की लिमिट करवाई हुई थी। शिकायतकर्ता ने यह पैसा सोलर का कारोबार बढ़ाने के लिए किया था तथा कुछ पैसे पिता की सेवानिवृत्ति के भी थे। अलग-अलग समय पर रकम देने पर आरोपी ने भरोसा दिया कि दो-तीन दिन में अमेरिका जाने की तैयारी करें। बाद में उसकी टिकट दिल्ली से मैक्सिको सिटी से तुजियाना अमेरिका की करवा दी। 16 जनवरी को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया गया तो वहां आरोपी कहने लगे कि कुछ समय इंतजार करो। इसके बाद भी आरोपियों ने उनसे रकम ली। जब वह मास्को दूतावास दिल्ली पहुंचे तो उन्हें बताया कि यह सब कागजात नकली हैं और उसे वीजा नहीं मिलेगा। इस प्रकार आरोपी उसे अनेक स्टेशनों पर घुमाते रहे लेकिन सब झूठ निकला। आरोपियों ने उनके साथ 33 लाख सात हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।