{"_id":"646e718e65530c3fdb049dc5","slug":"fraud-of-lakhs-in-the-name-of-sending-to-canada-five-people-named-kurukshetra-news-c-18-1-131260-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम लाखों की धोखाधड़ी, पांच लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम लाखों की धोखाधड़ी, पांच लोग नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर 5.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को कनाडा की एक कंपनी का जॉब ऑफर लेटर भी दिया था। जांच में वह फर्जी पाया गया।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार निवासी दुर्गा नगर ने कहा कि उसकी लक्ष्मण काॅलोनी में आयुर्वेदिक दवाई की दुकान थी। उसकी दुकान पर सेक्टर-सात निवासी रवि शर्मा आता था। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसे भी कनाडा जाकर पैसे कमाने के सपने दिखाए। 13 जनवरी 2022 को आरोपी ने 50 हजार रुपये लेकर 19 जनवरी को उसे कनाडा कंपनी का नकली जॉब ऑफर लेटर दिया था और उसे बताया कि आगे का काम करण ढींढसा और कपिल शर्मा उर्फ गैरी कराएगा। आरोपियों ने वर्क परमिट की फीस दो लाख 25 हजार 600 रुपये नकद ली। एक लाख रुपये और उनके खाते में डाले। उसके बाद 82 हजार रुपये, 40 हजार रुपये, 28 हजार 500 रुपये व 60 हजार रुपये अलग-अलग काम के लिए लिए, मगर उसे कनाडा नहीं भेजा।
15 जून 2022 को वह आरोपियों के कार्यालय चंडीगढ़ पहुंचा तो उसे पता चला कि पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में करण ढींढसा को गिरफ्तार कर लिया है। कपिल शर्मा उर्फ गैरी फरार है। चंडीगढ़ की अपराध शाखा में भी उन्होंने बात की, मगर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर करण ढींढसा, कपिल शर्मा, राघव, कमल व रवि शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।