फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud 25 thousand rupee for treatment

उपचार के नाम पर 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
fraud 25 thousand rupee for treatment
उपचार के नाम पर 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाडवा निवासी निखिल कपूर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसे अपनी पत्नी व रिश्तेदार को इलाज के लिए पतंजलि योग पीठ हरिद्वार जाना था। जाने से पहले उसकी पतंजलि योगा पीठ में फोन करने पर कर्मचारी सुनील गुप्ता से बातचीत हुई। सुनील गुप्ता ने बताया कि दोनों लोगों के पांच दिन के इलाज में 25 हजार रुपये का खर्च आएगा। उनके कहने पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नाम से खाता संख्या में 25 हजार हजार की राशि जमा करवा दी। योग पीठ जाने के लिए 3 दिसंबर का दिन तय हुआ, लेकिन कुछ समय बाद फिर फोन आया कि बीमा के लिए 32 हजार रुपये की राशि अलग से खाता में जमा करवा दो जो आपको छुट्टी के समय वापस कर दी जाएंगे। बीमा राशि जमा कराने में असमर्थता जाहिर करने पर सुनील गुप्ता उसे बार-बार फोन कर बीमा राशि जमा कराने के लिए दबाव डालने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की तो पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। जब उसने आरोपी सुनील गुप्ता को फोन कर अपने जमा कराए गए 25 हजार रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया और धमकी देने लगा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना और आज के बाद मुझे इस नंबर पर फोन मत करना। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेरे साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गोविंदपुरा सागरा पटियाला निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी गांव भट्टमाजरा पिहोवा में है। वर्ष 2009 में उसकी मुलाकात जसदेव सिंह हजारा पुत्र जोगिंद्र सिंह हजारा निवासी असंध जो कि पिहोवा में टूर-ट्रैवल का काम करता था। बातों में फंसाकर अमेरिका भेजने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़प लिये। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed