फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud 1.98 lakh from two consumer , case filed

दो बैंक उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगे एक लाख 98 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
fraud 1.98 lakh from two consumer , case filed
ठगों ने एक युवती सहित दो बैंक उपभोक्ताओं के अकाउंट से एक लाख 98 हजार रुपये निकाल लिए। संदीप कुमार वासी गांव बीड अमीन ने आरोप लगाया कि ठग ने उसका मोबाइल हैक करके उसके अकाउंट से 88 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं इंदू खान वासी फतुहपुर ने आरोप लगाया कि उसे 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठग ने उसके साथ एक लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने कहा कि चार नवंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उसने फ्लिपकार्ट शॉपिंग के एक नंबर पर फोन किया था, लेकिन बगैर बात किए ही उसने फोन काट दिया था। उसके बाद उसके मोबाइल एक अनजान नंबर से कॉल आई थी, जिसमें उस व्यक्ति ने खुद को फ्लिपकार्ट शॉपिंग का कर्मी बताकर उसके पास एक लिंक भेजा था। इस ओपन करने के बाद जैसे ही उसने दिए गए नंबर पर एक रुपया भेजा तो उसके अकाउंट से राशि कटनी शुरू हो गई। इस तरह उसके खाते से 88 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं इंदू खान ने थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है तथा उसे एसबीआई के मैनेजर का फोन नंबर दिया था। उस नंबर पर जब उसने कॉल किया तो उस व्यक्ति ने उसकी लॉटरी लगने की बात कहकर अकाउंट नंबर मांगा था। तब उसके पास व्हाट्सएप पर 8100 रुपये फाइल खर्च भेजने की मांग की थी। इस रकम को भेजने के बाद उससे 25 हजार रुपये की मांग थी, जिसे उसने बताए गए नंबर पर गूगल-पे कर दिया था। इसी तरह आरोपियों ने उससे तरह-तरह के झांसा देकर एक लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed