फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fourth accused of Suraj murder case captured after seven months

Kurukshetra News: सूरज हत्याकांड का चौथा आरोपी सात माह बाद काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of Suraj murder case captured after seven months
कुरुक्षेत्र। सात महीने हुए सूरज (21) हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने नशे की गोलियां बेचने के आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ काली निवासी मच्छीमार मोहल्ला समेत चार आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना कृष्णा गेट पुलिस को 15 अप्रैल को सूचना मिली थी कि सेक्टर-17 की रेहड़ी मार्केट के पास कपड़े में लिपटा एक शव पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई थी। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने मृतक सूरज के भाई सुरेंद्र निवासी सुंदरपुर की शिकायत पर शुभम व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया था। डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार ने मामले की जांच करते हुए तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 302 व एससीएसटी एक्ट हटाकर धारा 304 व 201 जोड़ी गई थी। बाद में सीआईए-एक ने मामले की जांच करते हुए 18 अप्रैल को आरोपी शुभम निवासी सौदागरन मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया था। एक दिन के रिमांड पर आरोपी शुभम ने कबूल किया था कि उसने अपने दोस्त जितेंद्र निवासी सौदागरन मोहल्ले की मदद से सूरज के शव को कपड़े के गलीचे में लपेटकर फेंकने की योजना बना थी, मगर बाइक से शव गिर गया था, जिसे वह छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

आगामी कार्रवाई में सीआईए ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी जितेंद्र ने कबूल किया था उसने कमल से नशे की गोलियां लेकर शुभम को दी थीं और शुभम ने गोलियां सूरज को दी थीं। गोलियों के ओवरडोज से सूरज की मौत हुई थी। अब सीआईए ने आगामी जांच करते हुए एक और आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। काली ने अन्य आरोपियों तक नशे की गोलियां पहुंचाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed