फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four lakhs were cheated from two people including a girl in the name of sending abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर युवती समेत दो लोगों से ठगे चार लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs were cheated from two people including a girl in the name of sending abroad
कुरुक्षेत्र। सिंगापुर की जगह युवती को रूस भेजकर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों ने युवती को वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया था, मगर उसका पासपोर्ट भी वापस नहीं किया। एक अन्य मामले में कबूतरबाज ने युवक को स्पेन भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में सोनिया देवी निवासी हरसोला जिला कैथल ने बताया कि पिछले साल मई 2023 में आरोपी बलजीत शर्मा ने उसे वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए गोविंद से मिलाया था। दोनों ने साढ़े तीन लाख रुपये में सिंगापुर भेजकर काम दिलाने का आश्वासन दिया था। उनकी बातों में आकर उसने जुलाई से अक्तूबर तक आरोपियों को साढ़े तीन लाख रुपये देकर अपना पासपोर्ट उनके हवाले कर दिया था। कुछ दिनों बाद आरोपी गोविंद ने उसने सिंगापुर की बजाय रूस में भेज दिया। यहां कई दिन तक उसे प्रताड़ित किया गया। उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया। वह किसी तरह वापस अपने घर पहुंची। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये का चेक तथा बकाया रकम 50 हजार रुपये प्रति माह देने का पंचायती समझौता किया था, मगर चेक बैंक में लगाने पर फर्जी पाया गया। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, वीरेंद्र सिंह निवासी खरकड़ा गुहला जिला कैथल ने बताया कि आरोपी कमलदीप ने उसे 14 लाख रुपये में स्पेन भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी पर भरोसा करके उसने 29 अप्रैल को 50 हजार रुपये अग्रिम राशि के तौर पर गूगल-पे किए थे और पासपोर्ट भी दिया था। आरोपी ने उसे 20 दिन में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था, पांच महीने बाद आरोपी ने उसका वीजा नहीं लगावाया। आरोपी ने उसका पासपोर्ट देने से भी मना कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed