फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former Sarpanch accused of leasing land for Anganwadi and playground

Kurukshetra News: पूर्व सरपंच पर आंगनबाड़ी और खेल के मैदान की भूमि लीज पर देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch accused of leasing land for Anganwadi and playground
कुरुक्षेत्र। स्याणा खुर्द गांव खेल स्टेडियम की जमीन को लीज पर देने और खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने गांव की पूर्व सरपंच समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही जमीन को लीज पर लेने वाले से जमीन खाली कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा दर्ज शिकायत में सुरजीत सिंह निवासी स्याणा खुर्द ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ने गांव की अलग-अलग नंबर की 10 कनाल जमीन को खेल के मैदान, आंगनबाड़ी तथा कूड़ा-कर्कट डालने के लिए आरक्षित किया था। इस जमीन के कुछ रकबा में गांव की पूर्व सरपंच ने मैदान की चहारदीवारी, मिट्टी भराव व रास्ते पर ईंटें लगाई थी। बाद में उस रास्ते पर ब्लॉक लगाए गए थे। इस पर करीब आठ लाख रुपये का खर्च किया गया था। बाद में पूर्व सरपंच ने अपने पिता, ग्राम सचिव के साथ मिलकर गैर कानूनी तरीके से इस जमीन की लीज गांव के एक व्यक्ति के नाम पर काट दी। इससे पहले इस आरक्षित जमीन को कोर्ट केस से उसके कब्जे से मुक्त कराई थी। आरोपी ने इस खेल मैदान की चहारदीवारी तोड़कर उसे खुर्द-बुर्द कर दिया और फसल करनी शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच, उसके पिता, ग्राम सचिव सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सदर पिहोवा प्रबंधक जीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर मामले को लेकर पूर्व सरपंच से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed