{"_id":"66e0c40d5e06741eb5032985","slug":"former-cm-hooda-limited-to-kiloi-and-rohtak-for-me-entire-haryana-is-like-a-family-naib-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-123849-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा किलोई व रोहतक तक सिमटे, मेरे लिए पूरा हरियाणा एक परिवार के समान : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा किलोई व रोहतक तक सिमटे, मेरे लिए पूरा हरियाणा एक परिवार के समान : नायब सैनी
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा से भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। कवरिंग प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी सुमन सैनी ने भी नामांकन भरा। इससे पहले सुबह 9:00 बजे नायब सिंह सैनी लाडवा पहुंचे और हवन यज्ञ कर कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके बाद रैली स्थल पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा पर बरसते हुए कहा कि वे सिर्फ किलोई व रोहतक के सीएम बनकर रह गए लेकिन उनके लिए पूरा हरियाणा एक परिवार के समान है। पहले हरियाणा में क्षेत्र के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलती थीं लेकिन भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां किसानों की 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं जबकि साल 2014 से पहले सिर्फ दो फसलों पर एमएसपी मिलती थी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्र पर सब्सिडी, सोलर पंप पर सब्सिडी सहित तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से लेकर उपमंडल कार्यालय तक ट्रैक्टर चलाकर रोड शो किया जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने भी रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर सहारनपुर से पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व विधायक पवन सैनी, डॉ. गणेश दत्त शर्मा, धर्मवीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमिच, गुलाब सैनी, मेघराज सैनी, नरेंद्र सिंघल, सुमन सैनी, जिला परिषद के चेयरपर्सन कमलजीत कौर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस में बाबू, बेटा व बुआ सब मुख्यमंत्री : मनोहर लाल
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव को लेकर हरियाणा के मतदाताओं में भारी उत्साह है। आठ अक्तूबर को हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हरियाणा की जनता को घर बैठे सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस की दुकान में सामान खत्म हो गया है और उनकी दुकान बंद हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बाबू, बेटा व बुआ सब के सब मुख्यमंत्री हैं।