फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   football Champiyanship

65वीं राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता : तीसरे दिन हरियाणा, झारखंड, मणिपुर और महाराष्ट्र रहे ग्रुप में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
football Champiyanship
football Champiyanship - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 65वीं स्कूल राष्ट्रीय फुटबाल अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा ने ग्रुप बी में पहला स्थान प्राप्त किया तो ग्रुप ए में झारखंड, ग्रुप सी में गुजरात और ग्रुप डी में मणिपुर की टीम पहले स्थान पर रही। शुक्रवार को सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न होंगे। पांच दिवसीय स्पर्धाओं के तीसरे दिन गुरुवार को सभी 40 लीग मैचों का सिलसिला खत्म हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन कन्या गुरुकुल बचगांव में तीन, यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल के फुटबाल ग्राउंड में चार और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के मैदान में तीन लीग मुकाबले आयोजित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, उप जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल चंद्रभान शर्मा, श्रीपाल बंसल सहित अनेक विभागीय अधिकारी खेलों की निगरानी में लगे रहे। गुरुवार को खेल मंत्री संदीप सिंह को खिलाड़ियों के बीच रहना था, लेकिन असम में चल रहे खेलो इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने की व्यस्तता के चलते वह शामिल नहीं हो सके और खिलाड़ियों को अपना शुभकामना संदेश भेजा। सहायक शिक्षा अधिकारी चंद्रभान शर्मा ने बताया कि ग्रुप ए से छत्तीसगढ़, ग्रुप बी से बिहार, ग्रुप सी से महाराष्ट्र तथा ग्रुप डी से तमिलनाडु की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

गेम डायरेक्टर जोगेंद्र सिंह, कोऑर्डिनेटर राकेश सिवाच, तकनीकी प्रभारी परीक्षित, हरीश शर्मा, जितेंद्र, विनय कुमार, सचिन चौधरी, इरफान अहमद सहित अन्य अधिकारियों ने सभी मुकाबलों का नियमानुसार संचालन कराया। गुरुवार को एनआईटी ग्राउंड में आयोजित मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने पंजाब को 2-0 से पराजित किया तो मध्य प्रदेश की टीम ने आईपीएससी की टीम को 2-0 से मात दी। इसी मैदान में आयोजित तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल की टीम का मैच ड्रा रहा। सीनियर मॉडल स्कूल के मैदान में मणिपुर व आंध्र प्रदेश के बीच हुआ मुकाबला मणिपुर की टीम ने 7-0 से जीता तो बिहार ने तेलंगाना की टीम को 5-0 से मात दी। एक अन्य मुकाबले में तेलंगाना ने आईपीएससी की टीम को 2-0 से पराजित किया तो चौथे मुकाबले में पंजाब की लड़कियों ने आंध्र प्रदेश को तीन शून्य से मात दी। अमतीर कन्या गुरुकुल में आयोजित मुकाबले में चंडीगढ़ ने सीबीएसई नौ गोल से करारी मात दी और सीबीएसई की टीम कोई भी गोल नहीं बना सकी। इसी मैदान पर हुए मुकाबले में गुजरात ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम को सात शून्य से हराया तो महाराष्ट्र ने विद्या भारती की टीम को 7-0 से शिकस्त दी। उपजिला शिक्षा अधिकारी बलजीत ने 65वीं राष्ट्रीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न राज्यों से आयी फुटबॉल टीम आवासीय सुविधा एवं खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी फुटबाल के खिलाड़ियों से एवं उनके कोच से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या संतोष शर्मा, अकाउंट ऑफिसर सत्य नारायण व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान खाने की एवं आवासीय व्यवस्था आदि सभी की विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने व कोच ने बहुत-बहुत प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी 8 टीम
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल चंद्रभान ने बताया कि शुक्रवार को चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न करवाए जाएंगे। सभी मुकाबले नाकआउट होंगे तथा हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। पहला क्वार्टर फाइनल झारखंड व महाराष्ट्र के बीच होगा जो सीनियर मॉडल स्कूल में आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा मणिपुर व बिहार के बीच एनआईटी खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा में तमिलनाडु के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला अमातीर कन्या गुरुकुल में आयोजित किया जाएगा जबकि गुजरात में झारखंड के बीच में चौथा क्वार्टर फाइनल गुरुकुल कुरुक्षेत्र में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed