फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Follow the path shown by your Gurus: Baba Surendra Singh

गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चले : बाबा सुरेंद्र सिंह

Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Follow the path shown by your Gurus: Baba Surendra Singh
बाबैन। गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौवीं में धन धन की गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज का प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। बाबा सुरेंद्र सिंह द्वारा अरदास की गई व संगतों को अमृत संचार करवाया गया। गुरुद्वारा नौंवीं पातशाही के बाबा सुरेंद्र सिंह ने सभी का गुरु घर से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें गुरुओं ने कभी भी हिन्दू-मुस्लिम में फर्क न कर सभी वर्षों में एकता व भाईचारे को बढ़ावा दिया था आज उन्हीं के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरकिशन साहिब व महाराज जी ने संपूर्ण मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। उन्हें जीवन में अपनाएं एवं मानवता की रक्षा के लिए कार्य करे। युवाओं को आह्वान किया कि वे स्वार्थ वासना, ईर्ष्या व मादक पदार्थों के सेवन के बेसुरापन से अपने आप को दूर रखें और गुरु घर से जुड़ कर उनके नाम का सिमरण करें। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं के अनुसार जीवन यापन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed