Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog descended in the morning; AQI reached 240.

Kurukshetra News: सुबह के समय छाया कोहरा, एक्यूआई 240 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Fog descended in the morning; AQI reached 240.
कुरुक्षेत्र। तीन दिन तक मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर हल्का कोहरा छा गया। सुबह आसमान में धुंध की हल्की चादर दिखाई दी। तापमान में गिरावट और आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों के अनुसार शनिवार को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मौसम में बदलाव के बावजूद वायु प्रदूषण के स्तर में खास सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 240 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जगमिंद्र मलिक ने बताया कि सुबह कोहरे और प्रदूषण के मेल से वातावरण में धुंध जैसी स्थिति बन रही है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर निकलते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed