{"_id":"64fb888455c20c4f6403dba6","slug":"five-teams-selected-for-zonal-level-quiz-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-4628-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पांच टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पांच टीमों का चयन
Sat, 09 Sep 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रखने वाले 15 विद्यालयों के 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षा में लिखित परीक्षा के आधार पर आठ टीमों का चयन किया गया है, जिसमें रावमा वि हरिपुर, रावमा वि लाडवा, रावमा वि मथाना, रावमा वि खरींडवा, रावमा वि धुराला, गीता कवमा वि कुरुक्षेत्र, रावमा वि पीपली और रा कन्या वमा वि थानेसर की टीमें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सभी आठ चयनित टीमों ने अगले दौर में प्रश्नोत्तरी और विजुअल राउंड में भाग लिया, जिसके आधार पर पांच टीमों का चयन किया गया। वह टीमें जोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इन टीमों में रावमा वि. लाडवा, रावमा वि हरिपुर, रावमा वि मथाना, गीता कवमा वि कुरुक्षेत्र, राकवमा वि थानेसर की टीमें जोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सहभागिता करना ही विद्यार्थी के लिए अहम होता है। उन्होंने टीमों को भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शालिनी पंजेटा, डॉ वर्षा, राजेश कुंडु, दिनेश कुमार, बंसीलाल, राजेंद्र कुमार, भीम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।