फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five crore 90 lakh to 48 villages will be rejuvenated

Kurukshetra News: पांच करोड़ 90 लाख से 48 गांवों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Five crore 90 lakh to 48 villages will be rejuvenated
कुरुक्षेत्र। अब गांवों में छोटी सरकार के माध्यम से विकास कार्यों के लिए थानेसर हल्के में प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ 90 लाख रुपये का बजट भेजा है। इस बजट को हल्का के 48 गांवों और डेरों पर खर्च किया जाएगा। इस बजट से गांव की नालियां, गलियों व अन्य विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर करवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस सरकार ने बिना भेदभाव और सबका साथ-सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्य करवाने का काम किया है। इस हल्के में छोटी सरकार बनते ही प्रदेश सरकार के पास गांव की तस्वीर बदलने के लिए प्रथम चरण की कुछ योजनाओं का खाका तैयार करके सरकार के पास भेजा था। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव के विकास कार्यों की सूची रखी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाने का काम किया है। इस हल्के में 48 गांवों और डेरों को मिलाकर कुल पांच करोड़ 90 लाख सात हजार रुपये की राशि का बजट भेजा है।
विज्ञापन

इन गांवों में यह खर्च होगा बजट
गांव अभिमन्युपुर में 41 लाख 56 हजार, आलमपुर में सात लाख 47 हजार, बगथला में 10 लाख 71 हजार, बहादुरपुरा में 11 लाख 80 हजार, बाहरी में 26 लाख 86 हजार, बलाही में 6 लाख 30 हजार, बारना में 25 लाख नौ हजार, बारवा में 17 लाख 91 हजार, भवानी खेड़ा में आठ लाख 34 हजार, बीड़ अमीन में 10 लाख नौ हजार, बिशनगढ़ में 5 लाख 60 हजार, चंद्रभानपुरा में चार लाख आठ हजार, दबखेड़ी में 13 लाख 91 हजार, दयालपुर में 13 लाख 25 हजार, डेरा रामनगर में पांच लाख 24 हजार, डोडा खेड़ी में पांच लाख 80 हजार, फतुपुर में 13 लाख 89 हजार, घमूरखेड़ी में तीन लाख एक हजार, घराड़सी में 12 लाख 46 हजार, हथीरा में 24 लाख 11 हजार, इसाकपुर में छह लाख चार हजार, झिंझरपुर में छह लाख 14 हजार, जोगना खेड़ा में नौ लाख 57 हजार, ज्योतिसर में 35 लाख 44 हजार, कैंथला खुर्द में नौ लाख चार हजार, खासपुर में पांच लाख 38 हजार, खेड़ी ब्राहमणा में 12 लाख 39 हजार, खेड़ी रामनगर में 13 लाख 28 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरमच में 35 लाख 49 हजार, कुम्हार खेड़ी में पांच लाख सात हजार, मलिकपुर में सात लाख 55 हजार, मिर्जापुर में 30 लाख 69 हजार, मुंडाखेड़ा में सात लाख 78 हजार, नरकातारी में पांच लाख 17 हजार, पिंडारसी में छह लाख 21 हजार, रावगढ़ में पांच लाख 35 हजार, समसपुर में 11 लाख, समसीपुर में छह लाख 35 हजार, सुनहेड़ी खालसा में 11 लाख 97 हजार, तिगरी खालसा में 11 लाख 88 हजार, सिरसला में 10 लाख सात हजार, शंकर कॉलोनी में तीन लाख 64 हजार, रतनडेरा में छह लाख 15 हजार, पट्टी कसेरला में छह लाख 69 हजार, प्रतापगढ़ में 11 लाख 56 हजार, पलवल में नौ लाख 81 हजार, खेड़ी मारकंडा 29 लाख 35 हजार, कलाल माजरा तीन लाख 53 हजार की राशि खर्च की जाएगी।

पिपली ब्लॉक में भी खर्च किया जाएगा लगभग दो करोड़ 94 लाख का बजट
पिपली ब्लॉक में भी 30 से ज्यादा गांवों और डेरों का विकास करने के लिए करोड़ 94 लाख का बजट मुहैया करवाया है। इस बजट से गांव अमरगढ़ मझाड़ा में पांच लाख 52 हजार, बीड़ मथाना में 12 लाख चार हजार, बीड़ पिपली में 12 लाख 17 हजार, बोढी में चार लाख 82 हजार, बिहोली में 11 लाख 91 हजार, डेरा पुरबिया में 12 लाख 43 हजार, ढेरु माजरा में तीन लाख 67 हजार, धीरपुर में छह लाख 77 हजार, दुधला में 10 लाख 15 हजार, हरियापुर में पांच लाख दो हजार, ईशरगढ़ में पांच लाख 51 हजार, उमरी में 35 लाख 43 हजार, सोढी दो लाख पांच हजार, सिरसमा 14 लाख 23 हजार, शादीपुर सैदां में तीन लाख 17 हजार, शादीपुर लाडवा में चार लाख 86 हजार, सराय सुखी में आठ लाख 94 हजार, सांवला में छह लाख 68 हजार, समानी में छह लाख 83 हजार, रामगढ़ पांच लाख 62 हजार, पट्टी किशनपुरा आठ लाख सात हजार, मुनियारपुर में पांच लाख 89 हजार, मोरथला में नौ लाख 14 हजार, मथाना में 34 लाख 34 हजार, किशनगढ़ में चार लाख 13 हजार, खानपुर कोलियां में 13 लाख 6 हजार, कौलापुर में 15 लाख 88 हजार, कनिपला में 10 लाख 63 हजार, जिरबड़ी सात लाख 10 हजार, झिंवरहेड़ी में सात लाख 91 हजार रुपये के विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed