{"_id":"68c9c67d382f8822f405840c","slug":"five-cases-of-jaundice-in-chakravarti-mohalla-the-department-took-22-samples-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-142209-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चक्रवर्ती मोहल्ले में पीलिया के पांच केस, विभाग ने लिए 22 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चक्रवर्ती मोहल्ले में पीलिया के पांच केस, विभाग ने लिए 22 सैंपल
Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मौहल्ले में लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लेते डिप्टी सिविल सर्जन
कुरुक्षेत्र। चक्रवर्ती मोहल्ले में हर 10वां मरीज इन दिनों उल्टी, दस्त और पीलिया का शिकार है। इसके पीछे दूषित पानी की आपूर्ति ही मानी जा रही है जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने स्वास्थ्य विभाग को दी है। सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को टीम ने क्षेत्र की जांच की, जहां पांच लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए। टीम ने मौके से पानी के 22 सैंपल लिए जिनमें से 21 सेंपल फेल मिले। वहीं पानी के पांच बीटी (बैक्टरोलोजिकल) सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पानी की लीकेज की वजह से ऐसा हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लिखा जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र
पीने के पानी में आ रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख क्षेत्र में पानी की लीकेज को दुरुस्त करने को कहा है। ताकि आमजन को पीने के पानी से होने वाली बीमारी से समय रहते बचाया जा सके। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लीकेज बंद होगी और स्वच्छ पानी की आपूर्ति होगी, तभी लोग स्वस्थ रह सकेंगे।
टीम ने किया लोगों को जागरूक
टीम ने आमजन को जागरूक करते हुए पीने के पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद ही पीने को कहा है। खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखें, खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोकर ही खाना खाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें व यदि किसी को पीलिया, उल्टी-दस्त के लक्ष्ण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
टीम कर रही जांच, 21 सैंपल मिले फेल : डॉ. प्रदीप
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि सोमवार को ही उनके संज्ञान में आया कि चक्रवर्ती मोहल्ले में पीलिया के मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को टीम ने क्षेत्र में पानी के 22 सैंपल लिए जिनमें से 21 सेंपल फेल मिले। पानी आपूर्ति दुरुस्त किए जाने को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को लिखा है।