{"_id":"62718b31e095214fed0fd584","slug":"five-accused-of-cheating-five-lakh-arrested-kurukshetra-kurukshetra-news-knl106988993","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख ठगने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख ठगने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र तीन गुना पैसे करने का लालच देकर हथियार के बल पर बंधक बनाकर पांच लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो एजेंट सहित पांच लोगों गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 500 व 100 रुपये के साइज में कटे हुए सफेद कागज के 197 पैकेट बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी चमन लाल वासी बिटना शिवड़ी (पंचकूला), नरेश वासी अद्दु माजरा (अंबाला), सागर उर्फ लविश वासी रामपुर कलां, केशव वासी छुटमलपुर (सहारनपुर) व सोनू वासी गुंदियाना (यमुनानगर) को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। केशव व सागर एजेंट के रूप में काम करते थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस को झांसा रोड पर शांति एनक्लेव मकान नंबर 95 में कुछ आपराधिक किस्म के लोगों के अवैध धंधा करने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना कृष्ण गेट और सीआईए एक की टीम ने छापामारी करके चमन लाल, नरेश, सागर उर्फ लविश, केशव सोनू को काबू किया। यहां से बंधक बनाए गए शेखर उर्फ नीटू वासी मोहड़ा, गगनदीप वासी खंडवा व राजू वासी मोहड़ा (सहारनपुर) को मुक्त कराया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए अपने बयान में शेखर उर्फ नीटू ने बताया कि उसका सहारनपुर में फास्ट फूड का काम है। कुछ दिन पहले लविश ने बताया कि उसका जानकार चतर सिंह वासी गढ़पुरा (यमुनानगर) तीन गुना पैसे करने का धंधा करता है। उसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया था। वह अपने दोस्त गगनदीप से तीन लाख और खुद के दो लाख रुपये लेकर अपने दोस्त राजू के साथ अपने गांव आया था।
तय समय पर लविश अपने एक अन्य दोस्त के साथ उसे व उसके दोनों दोस्त गगनदीप और राजू को सरसावा में मिला और अपने साथ शांति एनक्लेव कुरुक्षेत्र ले आया था। यहां पर पहले से ही करीब 9-10 लोग मौजूद थे। उन्होंने उनसे पांच लाख रुपये मांगे तो उसने पहले 15 लाख रुपये देने की मांग की, मगर आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगे तो वह तीनों मकान से बाहर जाने लगे।
इस पर चतर सिंह उन्हें असलहा दिखाकर उनसे पांच लाख रुपये व उनके मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उनके साथियों ने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी चमन लाल, नरेश कुमार, सागर उर्फ लविश, केशव व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों को अदालत के आदेश से चार दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
इस तरह करते थे ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पैसे दो या तीन गुना करने का लालच देते थे। विश्वास बनाने के लिए 10-20 हजार रुपये दोगुने भी कर देते थे। उसके बाद कोई बड़ी रकम लेकर आता था तो नोटों के बराबर कटे पेपर दिखाकर उन पर कुछ असली नोट लगाकर नोट छापने का ड्रामा करते थे। दो-चार नोट छापने का ड्रामा करने के बाद कांच की प्लेट को तोड़ देते थे और उनको पैसे लेने के लिए दोबारा बुलाते थे।