फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fire on shop, material destroyed

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
fire on shop, material destroyed
बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से देर रात्रि लगी आग से काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीमराज शर्मा और दमकल की गाड़ी भी पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के निकट हाइवे पर स्थित मुंजाल साइकिल वर्क्स की दुकान के आगे लगे शेड पर कंडम टायर पड़े हुए थे। बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण इन टायरों में आग लग गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग ने दुकान के चौबारों में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी भीमराज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी। जब तक फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती। तब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में दुकान में रखा सामान भी प्रभावित हो गया। थाना प्रभारी भीमराज शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में रपट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed