फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   finance, fraud, company, police, police, kurukshetra

लोन देने की आड़ में लाखों की ठगी कर कंपनी फरार, पीड़ितों ने किया हंगामा

Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 13 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
finance, fraud, company, police, police, kurukshetra
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

लोन दिलाने के नाम पर जिला और आस-पास के सैकड़ों लोगों के लाखों रुपये ठग कर कंपनी के कर्मचारी कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। इसकी भनक लगते ही पीड़ित लोगों में हड़कंप मच गया और कंपनी के रेड रोड पर स्थित कार्यालय पर भीड़ जमा हो गई, जहां उन्होंने जमकर रोष भी व्यक्त किया। मामले की सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके समक्ष भी लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लोगों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कंपनी के कार्यालय में मौजूद कुछ कागजात को अपने कब्जे में ले लिया और कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर सीटी थाना प्रभारी केवल सिंह भी पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। रोष जता रहे लोगों में शामिल पीड़ित राकेश ने बताया कि निजी कंपनी ने ओवर ब्रिज के समीप रेड रोड पर एक चौबारे में कार्यालय खोला था, जहां से जिला व आस-पास के सैकड़ों लोगों को लोन देने का झांसा दिया और लाखों रुपये एकत्रित कर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्हें भी एक एक लाख रुपये लोन देने के नाम पर हजारों रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उनसे जो पैसे कंपनी ने लिए है उसकी रसीद भी उन्हें दी, जिससे किसी को कोई शक न हो और जब आज वे अपना पैसा लेने के लिए आए तो यहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला। यहां एक-दो कर्मचारी मिले जिन्हें भी संबंधित कंपनी के अधिकारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को गुमराह कर ऐंठते थे रुपये
रोष जता रहे बलविन्द्र सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने भी करीब पचास हजार रुपये लोन के लिए इस कंपनी को दिए थे जो आज यहां से फरार हो गई। वहीं प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने कुछ और छोटे कर्मचारी फील्ड में भेजे हुए थे जो लोगों को गुमराह कर उन्हें लोन दिलाने का कार्य करते थे। ये कर्मचारी उन्हीं लोगों को अपना निशाना बनाते थे, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। लोन दिलाने के नाम पर वे सभी लोगों को बडे़ सपने दिखाते थे और थोड़ी रकम देने के बाद लाखों रुपये का लोन सस्ते दामों में देने का भरोसा दिलाते थे। आज जब लोगों को इस कंपनी के फरार होने की जानकारी मिली तो सभी इकट्ठा हो गए लेकिन यहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला।       

 
रिकार्ड कब्जे में लिया, लेकिन अभी शिकायत नहीं मिली : केवल सिंह      
सीटी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और कंपनी के कार्यालय में मिले रिकार्ड को कब्जे में ले लिया है। लेकिन अभी किसी पीड़ित की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। ऐसी ऐसी कंपनियां हर रोज किसी न किसी स्थान पर लोगों को ठग रही है। इससे जागरूक होना चाहिए और किसी भी ऐसी कंपनी के झांसे में नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed