{"_id":"67b789653d8de1bc190ffab8","slug":"fight-between-two-shopkeepers-one-injured-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131665-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो दुकानदारों में झगड़ा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो दुकानदारों में झगड़ा, एक घायल
Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोबाइल व सब्जी विक्रेता एक दूसरे पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर आपस में भिड़ गए। बाद में सब्जी विक्रेता ने मोबाइल विक्रेता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मोबाइल विक्रेता की शिकायत पर दो नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
मसाती हाउस निवासी सर्वजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झांसा चुंगी पर मोबाइल की दुकान करता है। उसका पड़ोसी दुकानदार सब्जी विक्रेता है जो उसकी दुकान के आगे सब्जी का ठेला लगा लेता है। इस संबंध में कई बार दोनों में कहासुनी हुई है। वीरवार को वह जब दुकान पर गया तो सब्जी वाले ने उसकी दुकान के आगे ठेका लगाया हुआ था। उसे हटाने पर वह उसको गाली देने लगा। जब उसने पुलिस में जाने की धमकी दी, तो सब्जी वाले ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उसका एक कान कट गया व दूसरा वार पेट पर किया जो विफल रहा। पीछे से सब्जी विक्रेता की मां ने धक्का दिया और गाली देने लगी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया।