{"_id":"65c2ab93ce7b5f1fcb0261df","slug":"fearless-thief-steals-from-seven-shops-in-one-night-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-113264-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बेखौफ चोर, एक ही रात सात दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बेखौफ चोर, एक ही रात सात दुकानों में चोरी
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चोरों ने एक ही रात में शहर के बीच हाईवे पर स्थित करीब सात दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया है। पुलिस ने सभी दुकानों का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार चोरों ने एक ही रात में करीब सात दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मनसा देवी सेल्स हार्डवेयर व उसके नजदीक कमल बैटरी, कार रिपेयर शॉप, कैमिस्ट शॉप, स्वीट शॉप समेत अन्य दुकानों को निशाना बनाया।
मनसा देवी सेल्स हार्डवेयर के मालिक सन्नी गर्ग ने बताया कि चोरों ने आसपास की दुकानों के शटर व शीशे तोड़कर लाखों रुपये की कीमत का सामान चुरा लिया है। जब वे सुबह दुकान पर आए तो आसपास की दुकानों में चोरी होने की वारदात का पता चला। उन्होंने भी जब अपनी दुकान की छत पर बने स्टोर को देखा तो उसकी दुकान के दरवाजे तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
चोरों ने साथ लगती कंसल किराना स्टोर में भी छत के रास्ते से दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन इसमें वे सफल न हो सके। अन्य दुकानों से भी चोर कीमती सामान ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।