फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers were made aware by organizing a camp by Krishi Vigyan Kendra

Kurukshetra News: कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से शिविर लगाकर किसानों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware by organizing a camp by Krishi Vigyan Kendra
कुरुक्षेत्र। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से किसानों को गांव-गांव जाकर विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिक दृष्टि से फसल उत्पादन और अन्य प्रबंधों के बारे में टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनका किसानों को बड़ा फायदा मिल रहा है। गेहूं के सीजन में भी किसानों की इस जागरूकता का परिणाम देखने को मिला, जहां बंपर उत्पादन किया गया।
विज्ञापन


केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डाॅ. बलजीत सिंह सहारण ने बुधवार को विभिन्न गांव में आयोजित जागरूकता शिविर में अहम जानकारी दी। इससे पहले वरिष्ठ समन्वयक डाॅ. बलजीत सिंह सहारण, भारतीय गेहूं और जौं अनुसंधान संस्थान करनाल से डाॅ.अहलावत, डाॅ. सरिता रानी, एनडीआरआई के विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप ने गांव अजराणा खुर्द, सल्पानी कलां, नैंसी, जलबेडा, ठसका माजरा और झांसा के किसानों को मिट्टी की जांच और धान की सीधी बिजाई से संबंधित जानकारी किसानों से साझा की है। इसके अलावा दूध से बनने वाले उत्पाद की मूल्यवर्धन व नई वैज्ञानिक तकनीकी के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed