{"_id":"65e388c37207bc176507a397","slug":"farmers-stood-firm-on-the-border-despite-rain-protest-continued-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114583-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बारिश के बीच भी बॉर्डर पर डटे रहे किसान, जारी रहा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बारिश के बीच भी बॉर्डर पर डटे रहे किसान, जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाकियू शादीपुर ने शंभू बॉर्डर से कोई कॉल न मिलने पर दिल्ली कूच को एक दिन के लिए और टाल दिया है। भाकियू शादीपुर दावा कर रहा है कि अगर शंभू बॉर्डर से उनको दिल्ली कूच की कॉल की गई तो वह ट्यूकर बॉर्डर आगे बढ़ेंगे। भाकियू शादीपुर ने शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसान जत्थेबंदियों से ट्यूकर बॉर्डर पर एकत्रित होकर यहां से कूच करने का आह्वान किया है।
वहीं शनिवार को भारी बारिश के बीच भी ट्यूकर बॉर्ड पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बारिश के दौरान किसानों ने ट्रालियों में शरण ली। बारिश के बंद होते उन्होंने पुल पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी वहीं बॉर्डर पर पुलिस और अर्ध सैनिक बल ने भी मोर्चा संभाल रखा। बारिश के दौरान वे छतरी लेकर बॉर्डर पर तैनात रहे।
भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने सभी किसान जत्थेबंदियों को एकजुट होकर ट्यूकर बॉर्डर पर एकत्रित होने का आह्वान किया था। अभी शंभू बॉर्डर से किसी तरह का कोई एलान नहीं हुआ है। अगर ट्यूकर बॉर्डर से आगे बढ़ने की सेवा मिली तो उनकी जत्थेबंदी आगे रहकर पहले बॉर्डर क्रॉस करने का प्रयास करेगी। अगर उनको सेवा का कोई मौका नहीं मिला तो वह बॉर्डर पर धरना जारी रखेंगे। शंभू बॉर्डर से आए फरमान के तहत ही उनकी जत्थेबंदी काम करेगी।उधर, किसानों को रोकने के लिए ट्यूकर बॉर्डर पर 12 लेयर की सुरक्षा बनाई गई है। बॉर्डर पर पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद है। इसके बॉर्डर के अलावा अधोया और कुम्हार माजरा बॉर्डर को भी सील किया गया है। तीनों जगह पर प्रशासन यहां कोई भी ढील बरतने को तैयार नहीं होगा।