{"_id":"6b049af0c10552c7160eaec8","slug":"farmers-raised-slogans-demanding-an-increase-in-sugarcane-prices-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164472-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गन्ने के भाव में बढ़ोतरी के लिए किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गन्ने के भाव में बढ़ोतरी के लिए किसानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
लाडवा। बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन करते भाकियू नेता एवं किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। भाकियू की बैठक सोमवार को किसान रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में 27 नवंबर को भादसों शुगर मिल के गेट पर प्रदर्शन करने तथा सरकार को मांग पूरी करने के लिए समय देने का निर्णय लिया गया। गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यदि किसानों की मांगों को अनदेखा किया तो दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
जिला प्रधान रामधारी उर्फ भूरा डूडा ने कहा कि बताया कि 27 नवंबर को सुबह 10 बजे सभी किसान खंड के गांव जैनपुर जाटना में एकत्रित होंगे। किसान एकजुट होकर भादसों शुगर मिल के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर किसान मामचंद बपदी, ईश्वर सिंह, शिवकुमार, अंग्रेज सिंह जैनपुर, राजेश लाडवा, लवली बपदी, रामकुमार, जगीर सिंह, सुरेंद्र पंजेटा, जसबीर सिंह, राजपाल बपदा और जोगिंद्र सिह सहित अन्य किसान एवं भाकियू सदस्य मौजूद रहे।