फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers raised slogans by tying black strips on Dastar

Kurukshetra News: दस्तार पर काली पट्टी बांध किसानों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised slogans by tying black strips on Dastar
कुरुक्षेत्र। ट्यूकर बॉर्डर पर काली पट्टी बांधकर धरना देते पंजाब के किसान।
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। हरियाणा-पंजाब सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर किसानों का मोर्चा जारी रहा, जहां वे दिनभर शंभू बार्डर से आने वाली कॉल का इंतजार करते रहे। वहीं आंदोलनरत किसानों के आह्वान पर यहां धरनारत किसानों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। किसानों ने अपनी दस्तार पगड़ी पर काली पट्टी बांधकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कुछ किसान बाजू पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन में शामिल हुए। पिछले सात दिन से पंजाब के किसान मारकंडा पुल पर धरने पर बैठे हैं। इस धरना-प्रदर्शन पर रोजाना कोई न कोई किसान जत्थेबंदी शिरकत करने पहुंच रही है।
विज्ञापन

उधर, मारकंडा पुल पर जिला पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल के जवान मोर्चे पर तैनात है। जिला पुलिस की धरनारत किसानों की हर गतिविधि पर पैनी निगाह बनी हुई है। किसानों के पुल पर पांव रखते ही पुलिस और आरएएफ के जवान तुरंत हरकत में आ जाते हैं हालांकि अभी तक किसानों की ओर से बॉर्डर पर बनाई किलेबंदी को तोड़ने या पार करने का प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भाकियू शादीपुर प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि उनका धरना-प्रदर्शन एसकेएम के अनुरूप जारी रहेगा। उनका प्रदर्शन शांतिमय ढंग से चल रहा है। शंभू बॉर्डर से शुक्रवार को काला दिवस मनाने का संदेश मिला था, जिसके तहत किसानों ने दस्तार और बाजू पर काली पट्टी बांधकर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसकेएम से अगले आदेश आने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में ज्यादा, रात को किसानों की संख्या रहती है कम
मारकंडा पुल पर पंजाब सीमा से सटे आसपास 20 गांवों के किसान धरना-प्रदर्शन में शामिल प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। दिन के समय किसानों की संख्या ज्यादा होती है और प्रतिदिन विभिन्न किसान जत्थेबंदी सहयोग करती है, मगर शाम ढलते एक या दो गांवों के किसान ही रात में ठहरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed