{"_id":"615df93a8ebc3e05f132c06d","slug":"farmers-now-have-trouble-for-payment-kurukshetra-news-knl856824197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का संघर्ष लाया रंग अब भुगतान के लिए जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का संघर्ष लाया रंग अब भुगतान के लिए जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-44 पर साढ़े 8 घंटे जाम के बाद किसानों का संघर्ष रंग लाया। मिलर्स से सरकार के समझौते के बाद बुधवार को जिलेभर में बंपर खरीद हुई। पांच दिन में डीएफएससी, हैफेड और एफसीआई ने कुल 1 लाख 53 हजार 340 क्विंटल धान खरीदा था, मगर जैसे ही मिलर्स ही एंट्री हुई यह आंकड़ा 7 लाख 58 हजार 240 क्विंटल पर पहुंच गया। अब भले ही अनाज मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से चल पड़ी, मगर उसके साथ भुगतान के लिए भी जंग शुरू हो गई है। लगातार आवक के चलते थानेसर अनाज मंडी ब्लॉक हो चुकी है। मंडी के द्वार तक धान के ढेर लगे हुए हैं। मंडी में धान फड़ से लेकर सड़क तक पड़ा हुआ है, जिसके चलते मंडी में धान डालने की जगह नहीं है। इस कारण किसानों को बारिश में भीगी धान सुखाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
थानेसर अनाज मंडी में दो लाख क्विंटल से ज्यादा धान बिकने के लिए पड़ा हुआ है। वहीं, किसान बारिश को लेकर भी बेहद चिंतित हैं इसलिए किसान शीघ्र ही अपना धान बिकने की दुआ कर रहे हैं। थानेसर अनाज मंडी के तहत खरीद के लिए पांच प्वाइंट बनाए गए हैं, जिसमें मंडी में डीएफएससी दो प्वाइंट पर, हैफेड एक प्वाइंट तथा एक प्वाइंट पर प्राइवेट खरीद की जा रही है। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर प्वाइंट से डीएफएससी व हैफेड दोनों एजेंसी खरीद कर रही है।
उधर, पोर्टल बंद होने से आढ़तियों व किसानों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि पोर्टल पर जे फार्म व आई फार्म जनरेट नहीं हो रहे हैं। इस कारण किसानों को जे फार्म में लेबर शो नहीं हो रही है। किसानों को अंदाजा नहीं लग रहा है कि लेबर का उनसे क्या चार्ज वसूला जा रहा है। वहीं, आई फार्म में आढ़तियों को कमीशन, लेबर, सिलाई, लोड व खरीद एजेंसी शो नहीं हो रही है। मांग है कि सरकार पोर्टल को तुरंत शुरू करके उनकी समस्या का समाधान करें। मामले को लेकर थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि पोर्टल चंडीगढ़ से ही बंद है। पोर्टल को शुरू करने के लिए सिफारिश की गई है। जैसे ही पोर्टल शुरू होगा फॉर्म जनरेट होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार की खरीद
बुधवार को 6 लाख 05 हजार क्विंटल धान खरीदी गई। अब तक कुल 7 लाख 58 हजार 240 क्विंटल खरीद हुई है। अब तक 9284 किसानों से धान खरीदी गई है। डीएफएस ने अब तक 5 लाख 63 हजार 200 क्विंटल, हैफेड ने 1 लाख 94 हजार 20 क्विंटल और एफसीआई 1020 क्विंटल खरीद की है।
डीसी ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
जिलाधीश एवं डीसी मुकुल कुमार ने मंडी और खरीद केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अनाज मंडी इस्माईलाबाद, ठोल, पिहोवा, मलिकपुर मंडी के लिए एसडीएम पिहोवा सोनू राम, अनाज मंडी अजराना कलां, झांसा, पिपली के लिए जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडू, अनाज मंडी लाडवा व बाबैन के लिए एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, अनाज मंडी शाहाबाद, नलवी, चढू़नी जाटान के लिए एसडीएम शाहाबाद कपिल शर्मा, अनाज मंडी भौर सैयदां, गुमथला गढू, थाना गुजरान, कराह साहिब के लिए रोडवेज जीएम अशोक कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।