फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmer happy to first rain of new year

नए साल की पहली बारिश से किसान खुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
farmer happy to first rain of new year
नए साल के दूसरे ही दिन साल की पहली बारिश ने दस्तक दी। साल की इस पहली बारिश से लोगों को धुंध व कोहरे से निजात मिली। सुबह करीब साढ़े 7 बजे हल्की बूंदाबादी शुरू हुई, जबकि क्षेत्र के कई स्थानों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक बारिश के आसार है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, लेकिन दिन भर धूप न निकलने से ठिठुरन बढ़ी रही। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों का कहना है कि प्रतिदिन तापमान गिरता जा रहा है जो गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। ऐसे में बारिश हुई तो गेहूं की फसल के लिए सोने पर सुहागे के समान होगी। गेहूं की अगेती फसल करीब 50 दिन की हो चुकी है। इस समय फसल को अधिक फुटाव करने के लिए सिंचाई की जरुरत है। बारिश का पानी गेहूं की फसल में सिंचाई का काम करेगा, जो गेहूं के लिए वरदान से कम नहीं होगा। पानी से पौधा फुटाव अधिक करेगा तथा पौधा और अधिक मजबूत भी होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री बताया गया है। अगले चार दिन बारिश आने के आसार है और तापमान में बढ़ौतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed