{"_id":"67426aec3536ed839e0b1387","slug":"family-was-searching-sons-half-burnt-body-found-on-service-road-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127333-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: परिवार कर रहा था तलाश, सर्विस रोड पर मिला बेटे का अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: परिवार कर रहा था तलाश, सर्विस रोड पर मिला बेटे का अधजला शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। अवैध संबंध होने के शक के चलते भाई की मार से क्षुब्ध होकर युवक द्वारा आत्मदाह कर लिया। जीटी रोड पर उमरी गांव के निकट से युवक का अधजला शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त कमल 25 निवासी रैयत खाना जिला करनाल के रूप में हुई। शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में जिले सिंह निवासी रैयत खाना ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा कमल कार मैकेनिक का काम करता था। गत दिवस सुबह करीब सवा आठ बजे उसके भतीजे सुरेंद्र उर्फ बिट्टू ने उसकी पत्नी को कॉल करके उसे कुछ बातचीत करने के लिए घर पर बुलाया था। कुछ देर बाद वह और उसकी पत्नी अपने घर आ गए थे। यहां बिट्टू ने उसके बेटे कमल पर उसकी पत्नी (भाभी) के साथ गलत संबंध होने के आरोप लगाए थे। इस बात को लेकर बिट्टू ने उसके बेटे कमल को कई लोगों के सामने थप्पड़ भी मारे थे, जिससे गुस्सा होकर उसका बेटा कमल घर से चला गया था। पूरा परिवार उसकी तलाश कर रहा था। बाद में कमल ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह अब घर नहीं आएगा। यह उसकी उनके साथ आखिरी रात थी। उन्होंने कमल की तलाश की तो उमरी के नजदीक सर्विस रोड पर उसके बेटे की बाइक और कुछ दूर उसका अधजला शव पड़ा था। आरोपियों ने कमल पर 10 दिन पहले भी दबाव बनाया था। इसी के चलते उसके बेटे कमल ने कोई तेल छिड़ककर आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकायत पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
डीएनए के लिए रखे दांत
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि युवक की मौत जलने से हुई है। डीएनए के लिए चार दांत लिए गए हैं। इसके अलावा बालों का सैंपल भी लिया गया है। हालांकि परिजनों ने शव की शिनाख्त कमल के रूप में की है। उधर, थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।