{"_id":"6a8f52c4708edbb3c50515af","slug":"failure-to-deliver-sir-notice-will-be-a-warning-bell-for-the-officer-sanjeev-verma-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160119-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर नोटिस न पहुंचाने पर अधिकारी के लिए होगी खतरे की घंटी : संजीव वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर नोटिस न पहुंचाने पर अधिकारी के लिए होगी खतरे की घंटी : संजीव वर्मा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसआईआर के कार्यों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए और अधिकारिय
कुरुक्षेत्र। अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने एसआईआर कार्यों में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक भी नोटिस सर्व नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के लिए खतरे की घंटी होगी। आयुक्त ने 26 अगस्त 2026 को लघु सचिवालय में एक संयुक्त बैठक में समीक्षा की।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बीएलए और अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले में 1,11,742 मतदाताओं के नोटिस तैयार हुए। इनमें से 1,09,502 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अभी भी 2,240 मतदाताओं को नोटिस सर्व नहीं किए गए हैं। इन सभी नोटिसों को आगामी दो दिनों के भीतर सर्व करने का लक्ष्य है। एसआईआर के तहत 56,855 लोगों की सुनवाई तय की गई थी। अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
शाहाबाद में बूथों का निरीक्षण
आयुक्त संजीव वर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत निरीक्षण किया। उन्होंने शाहाबाद विधानसभा के बूथ नंबर 76, 77 व 78 का जायजा लिया। ये बूथ आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद में स्थित हैं। निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों को भी देखा गया। इसमें नए मतदाता के फॉर्म 6, नो मैपिंग और त्रुटि वाली श्रेणी के नोटिस शामिल थे। उन्होंने रसीद, प्रस्तुत दस्तावेज और स्पीकिंग ऑर्डर का भी अवलोकन किया।