फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Express trains arrive hours late, leaving passengers frustrated

Kurukshetra News: एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं, यात्री परेशान

Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Express trains arrive hours late, leaving passengers frustrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रेल यात्रियों को सोमवार को एक बार फिर ट्रेनों की देरी का सामना करना पड़ा। कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई। ठंड के मौसम और कोहरे के साथ-साथ परिचालन कारणों को ट्रेनों की देरी का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
सचखंड एक्सप्रेस (12716) सोमवार को करीब एक घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 45 मिनट लेट रही। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बनी, जो अपने तय समय से चार घंटे 30 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12011) भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से चली। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) एक घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) करीब तीन घंटे 30 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

जबकि दादर एक्सप्रेस (11057) लगभग एक घंटे की देरी से पहुंची और मालवा एक्सप्रेस (12919) भी एक घंटे लेट रही। यात्रियों ने बताया कि बार-बार ट्रेनों के लेट होने से उनकी आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई यात्रियों को बसों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होते ही ट्रेनों के संचालन में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed